दीवानी में दूसरे दिन सतर्कता, चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

Feb 25, 2026 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - दीवानी परिसर में बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एसएसएफ और बीडीडीएस टीम ने परिसर की सघन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सभी गेटों पर चेकिंग के बिना एंट्री नहीं दी गई। साइबर सेल ईमेल भेजने वाले को ट्रैक करने में जुटी है।

दीवानी में दूसरे दिन सतर्कता, चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

दीवानी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल के बाद बुधवार को भी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एसएसएफ की एएस चेक और बीडीडीएस टीम द्वारा कई घंटे तक परिसर की सघन चेकिंग की गई। वाहनों की डिग्गी खुलवाकर जांच की गई। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। परिसर के चारों गेटों पर बिना चेकिंग के एंट्री नहीं दी गई। मंगलवार को न्यायिक अधिष्ठान आगरा की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद परिसर में अफरातफरी मच गई थी। आनन-फानन में पूरे परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला गया था।

सुरक्षा के मद्देनजर परिसर खाली कराकर वादकारियों को बाहर कर दिया गया था। बुधवार को भी चेकिंग टीम सुबह से सक्रिय रहीं। एसएसएफ के दीवानी न्यायालय सुरक्षा प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि पूरे परिसर में सघन तलाशी कराई गई। बम निरोधक दस्ता ने पूरे परिसर को चेक किया। वाहन पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की गई। कई वाहनों की डिग्गी भी खुलवाकर देखी गई। चेकिंग लगातार अभी जारी रहेगी। उधर, सर्विलांस और साइबर सेल की टीमें ईमेल भेजने वाले को ट्रैस करने में जुटी हुई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।