Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsBlock Level Sports Competitions Held in Kilauni Students Show Enthusiasm
खेलकूद प्रतियोगिताओं में बाल खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खेलकूद प्रतियोगिताओं में बाल खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संक्षेप:

Agra News - सोमवार को नगला पट्टी के मिनी ग्रामीण स्टेडियम में ब्लॉक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कंपोजिट विद्यालय किलौनी की छात्रा सुरीक्षा ब्लॉक चैंपियन बनीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को बीईओ राजकुमार और राजेश चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया।

Nov 17, 2025 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

विकास खंड क्षेत्र की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सोमवार को मिनी ग्रामीण स्टेडियम नगला पट्टी पर आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय किलौनी की छात्र सुरीक्षा ब्लॉक चैंपियन बनी हैं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में दमखम दिखया है। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं शुभारंभ प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार, बीईओ पटियाली एवं खंड शिक्षा अधिकारी कासगंज राजेश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक पीटीआई यादराम तथा निलेश प्रताप सिंह चौहान ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 50 मीटर की प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में सचिन ने प्रथम स्थान, प्रियांशु ने द्वितीय और सहदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं बालिका वर्ग में ममतेश ने पहला स्थान, अंजली ने दूसरा और दिव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की प्राथमिक बालक दौड़ प्रतियोगिता में प्रियांशु ने पहला स्थान, जीतू ने दूसरा और अनूप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में राखी, तनिष्का और अवनी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक और जूनियर वर्ग की कबड्डी, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। विजेता प्रतिभागियों को बीईओ राजकुमार एवं राजेश चौधरी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। संचालन का दायित्व ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने निभाया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, कौशल किशोर, सूर्य प्रकाश, कुंवरपाल, श्यामबाबू, अमित यादव, धर्मदेव, धनंजय प्रताप, नितिन, लक्ष्मी पाठक, अखिलेश गौतम मौजूद रहे।