
खंदौली ब्लॉक के बेसिक स्कूलों के बच्चों ने खेलकूद में दिखाया दमखम
Agra News - खंदौली ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अनुभव निधि आश्रम, उजरई में हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मनोज मुदगल और अन्य ने किया। विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया और विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज ने पुरस्कृत किया।
खंदौली ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को अनुभव निधि आश्रम, उजरई में हुई। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज के निर्देशन तथा ब्लॉक पीटीआई कविता झिंगरन की देखरेख में संपन्न हुई। उद्घाटन मनोज मुदगल एवं शिखा झिंगरन, हरेश चौहान, भोलाराम जाट ने किया। प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर में उमेश प्रथम, कुंज द्वितीय, डेविड तृतीय, 100 मीटर में प्रवीन प्रथम, गजेंद्र द्वितीय, अभि तृतीय, 200 मीटर में आदित्य प्रथम, हेमंत द्वितीय, वंश तृतीय, 400 मीटर में उमेश प्रथम, प्रवीन द्वितीय, हसन तृतीय रहे। खो-खो में कम्पोजिट उजरई, कबड्डी में कम्पोजिट उजरई, लंबीकूद में आदित्य प्रथम, लव द्वितीय, हेमंत तृतीय रहे।
बालिका वर्ग 50 मीटर में निक्की प्रथम, रिया द्वितीय, जोया तृतीय, 100 मीटर में कृष्णा प्रथम, खुशबू द्वितीय, राशि तृतीय, 200 मीटर में खुशबू प्रथम, परी द्वितीय, परी तृतीय, 400 मीटर में परजीना प्रथम, खुशबू द्वितीय, कृतिका तृतीय, खो-खो व कबड्डी में उजरई जाट प्रथम रहा। लंबीकूद में खुशबू प्रथम, कृष्णा द्वितीय, बबली तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदीप, नरेश, अभिषेक, अजय, भूमि, मोहिनी, डिंपल, खुशी, आराध्या, तनु प्रथम रहीं। खो-खो में रहनकलां प्रथम रहा। विजेता खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज ने पुरस्कृत किया। ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, रामशंकर पाराशर, हरेश चौहान, अनिल कुमार, गीती कहकशी, उपासना चौहान आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




