
शिवकेश और कंचन बने पटियाली ब्लॉक चैंपियन
Agra News - विकास खंड पटियाली में एसबीआर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर बुधवार को मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख और अन्य अधिकारियों ने किया। विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, कबड्डी और खो खो के मुकाबले हुए, जिसमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विकास खंड पटियाली की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को एसबीआर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल, बीएसए सूर्य प्रताप सिंह, एबीएसए पटियाली राजकुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ध्वजारोहण के बाद 100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में शिवकेश, उत्तम, उर्वेश, 100 मीटर दौड़ में शिवकेश, अर्पित, पीयूष, 200 मीटर दौड़ में अश्विन, शिवकेश, उर्वेश, बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में ज्योति, शिखा, रिया, 100 मीटर दौड़ में मानवी, अनुराधा, प्रियंका, 200 मीटर दौड़ में निशा, मोहिनी, रुचिका, जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अर्पित, विवेक, वीरेश, 200 मीटर दौड़ में वीरेश, सनी, मंतोष, 400 मीटर दौड़ में अर्पित, करन, योगेश, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में कंचन, सुरभि, सुधा, 200 मीटर दौड़ में कंचन, अमृता, दीपांशु, 400 मीटर दौड़ में कंचन, अंशिका, साधना क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में विजेता लधौली, उपविजेता कुढ़ा, प्राथमिक बालिका वर्ग में विजेता रायपुर पुरोहित, उप विजेता नगरिया गौड़, जूनियर बालक वर्ग में विजेता अशोकपुर, उपविजेता नगला अमीर, जूनियर बालिका वर्ग खो खो में विजेता मूढा, उपविजेता अशोकपुर रहे। संचालन पीटीआई मुनेश राजपूत व अंकित द्विवेदी ने किया। तहसीलदार राम नमन, नायब तहसीलदार मुकेश गौतम, ब्लॉक पीटीआई अजय यादव, राजेंद्र सिंह, चंद्रदेव दीक्षित, प्रदीप यादव, अमित द्विवेदी, सत्यप्रकाश पाल, राजेश द्विवेदी, रितेश, योगेश कुमार, शिवकुमार, प्रदीप कुमार यादव, अश्वनी कुमार, दीनदयाल सिंह, सोमेंद्र सिंह, भारतेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, फुरकान अली, यादराम मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




