Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsBJP Youth Wing Hosts Self-Reliant India Sankalp Yatra Conference
स्थानीय उत्पादों के प्रयोग से आत्मनिर्भर बनेगा भारत

स्थानीय उत्पादों के प्रयोग से आत्मनिर्भर बनेगा भारत

संक्षेप: Agra News - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के तहत सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने...

Mon, 27 Oct 2025 09:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के तहत सम्मेलन आयोजित किया गया है। बोदला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी संतोष सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए थे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी माननीय संतोष सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा हमारे देश को आर्थिक व सामाजिक दृष्टि से सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। जो न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि सामूहिक रूप से भी देश को मजबूती प्रदान करेगा। सबसे पहले, स्थानीय उत्पादों का उपयोग बढ़ेगा, यह न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि छोटे उद्योगों और किसानों को भी सहायता प्रदान करेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की प्रस्तावना एक भारत सरकार की पहल है जिसका उद्देश्य भारत को आर्थिक और रणनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत ने कहा कि आज 140 करोड़ देशवासियों का एक ही मंत्र होना चाहिए समृद्ध भारत। भारत हम सब का है, हम मिलकर के वोकल फॉर लोकल, उस मंत्र को हर नागरिक के जीवन का मंत्र बनाएं। युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित ने कहा कि भारत ने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के विजन से प्रेरित होकर, देश ने उत्पादन और निर्यात दोनों में असाधारण वृद्धि हासिल की है। कार्यक्रम का संचालन मनीष साहू ने किया। इस अवसर पर संचित कुलश्रेष्ठ, गोगा मौर्या, गोविंद कुशवाह, अजय वशिष्ठ, हिमांशु ठाकुर, मनीष गौतम, सचिन प्रधान, अतुल अवस्थी, मनोज बघेल, राजन गुप्ता, सूरज शर्मा, जेपी त्यागी, सोनिया कर्दम, सूरज पांडे, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।