मोदी सरकार के 12 वर्ष में देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाया
शहर के जिला कार्यालय पर भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य वक्ता पूनम बजाज ने सरकार के विकास और जनकल्याण पर चर्चा की। उन्होंने महंगाई को नियंत्रित करने के प्रयासों की बात की। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने सबका साथ, सबका विकास की भावना पर जोर दिया।

शहर के जिला कार्यालय पर केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपाइयों ने कार्यशाला के दौरान सरकार के विश्वास, विकास के व जनकल्याण विषय पर लेकर चर्चा की। गुरुवार को भाजपा की कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूनम बजाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर उत्पन्न परिस्थितियों के कारण बढ़ती महंगाई एक चुनौती है, सरकार द्वारा महंगाई को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य किया है।
विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, महेंद्र सिंह बघेल, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, आकाशदीप वर्मा ने भी कार्यशाला में अपने विचार रखे। संचालन संजय सोलंकी ने किया। राजेंद्र बोहरे, डा. बीडी राना, राजवीर भल्ला, कृष्णकांत वशिष्ठ, सुरेश माहेश्वरी, केपी सिंह, विजय लक्ष्मी कश्यप, सुधा साहू, सोनू वाला, रविंद्र ब्रह्मचारी, सुनील गुप्ता, रूप किशोर कुशवाह, शरद गुप्ता, डा. मनोज शर्मा, डा. योगेंद्र चौहान, कुलदीप प्रतिहार, सतेंद्र बॉबी कश्यप,अजीत चौहान, प्रदीप मधुवन, शुभम प्रधान, अजय शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, मनोज मधुवन, अर्जुन वैश्य, सांत्वना पाराशर, किरन सोलंकी सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


