ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरासोशल डिस्टेंसिंग पालन कराएं भाजपा कार्यकर्ता

सोशल डिस्टेंसिंग पालन कराएं भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वार्ता की। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के...

सोशल डिस्टेंसिंग पालन कराएं भाजपा कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 19 Apr 2020 08:49 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वार्ता की। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के हालात जाने और उन्हें कुछ निर्देश भी दिए। इसके तहत उन्होंने कहा कि जो लोग भूखे और जिनके पास राशन की कोई व्यवस्था नहीं है वहां राशन भिजवाएं।

राशन की दुकानों और बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन नहीं हो रहा है। कार्यकर्ता इसमें सहयोग करें। पीएम केयर फंड में अधिक से अधिक डोनेशन कराएं और आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। मेरा गांव, मेरा देश अभियान के तहत हर गांव के व्हाट्स एप ग्रुप बनाए हैं। वीसी में भाजपा सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें