भाजपा ने सभी 14 मंडलों पर अध्यक्ष किए घोषित
Agra News - भारतीय जनता पार्टी ने कासगंज जिले में 14 मंडलों के अध्यक्षों का चुनाव कर लिया है। मयंक वैश्य, आदित्य काकोरिया और ऋषी अग्रवाल जैसे नेताओं को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 13 जिला...

प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सभी 14 मंडलों पर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिए हैं। कासगंज नगर में मयंक वैश्य, सोरों पर आदित्य काकोरिया व गंजडुंडवारा पर ऋषी अग्रवाल अध्यक्ष बनाए गए हैं। मंडल अध्यक्षों के साथ ही 13 जिला प्रतनिधि घोषि हुए हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति लेने के बाद मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों के नामों की घोषण का पत्र जारी कर दिया है। कासगंज नगर पर मयंक वैश्य, कासगंज देहात पर रंजीत लोधी, सोरों नगर पर आदित्य काकोरिया, सोरों देहात पर दीपक ठाकुर, बिलराम पर मोहर सिंह, अमांपुर पर चित्र सिंह, मोहनपुर पर गोविंद चतुर्वेदी, नगरिया पर मनोज चौहान, सहावर में हरिभान सिंह शाक्य मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह पटियाली पर समर सिंह, सिढ़पुरा पर सचिन गुप्ता, गंजडुंडवारा में ऋषी अग्रवाल, गंजडुंडवारा देहात पर महीपाल सिंह शाक्य व दरियावगंज पर अवधेश दुबे मंडल अध्यक्ष बने हैं।
भाजपा ने 13 मंडल पर यह बनाए जिला प्रतिनिधि
भाजपा ने 14 मंडलों में से 13 पर जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। कासगंज से मनोज शर्मा, कासगंज देहात से अखंड प्रताप, सोरों नगर से सविता गुप्ता, सोरों देहात से अजय उपाध्याय, बिलराम से लालता प्रसाद, अमांपुर से ईदल सिंह, मोहनपुर से सुरेंद्र शाक्य उर्फ सुरेश, नगरिया से हरीश मौर्य, सहावर से सुधारानी साहू, सिढ़पुरा से आशीष चौहान, पटियाली से अरविंद मौर्य, गंजडुंडवार से सुरजीत लोनिया व दरियावगंज से संजीव कश्यप जिला प्रतिनिधि बनाए गए हैं। गंजडुंडवारा नगर से जिला प्रतिनिधि की घोषणा नहीं की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।