ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराबिखरे वाल्मीकि वोटरों पर भाजपा की नजर

बिखरे वाल्मीकि वोटरों पर भाजपा की नजर

वाल्मीकि जयंती पर पहली बार भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे रामायण के पाठ में ...

बिखरे वाल्मीकि वोटरों पर भाजपा की नजर
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 30 Oct 2020 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

इस बार वाल्मीकि जयंती हर साल की अपेक्षा अलग अंदाज में मनाई जाएगी। इसके लिए जिले के लगभग 100 वाल्मीकि और एक हजार से ज्यादा राम-हनुमान मंदिरों का भी डाटा तैयार कर लिया गया है। यहां भाजपा के कार्यकर्ता कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वाल्मीकि बस्तियों में जाकर कार्यक्रम करेंगे। वहीं शासन के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी इन स्थलों पर शनिवार को दीपदान के अलावा रामायण का 24 घंटे का पाठ कराने के कार्यक्रम कराएंगे। राजनीति से जुड़े लोग इन कार्यक्रमों को हाथरस प्रकरण में भाजपा से नाराज हुए वाल्मीकि समाज के अपने कोर वोटरों में फिर से पैठ बनाने के रूप में देख रहे हैं।

हाथरस कांड के बाद से ऐसी चर्चा रही कि भाजपा का कोर वोटर वाल्मीकि समाज पार्टी से खफा हो गया। हाथरस के अलावा आगरा और आसपास के क्षेत्र में भी समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। यही नहीं न्याय की मांग को लेकर सफाई व्यवस्था को भी ठप कर दिया था। भाजपा वाल्मीकि जयंती पर अपने कोर वोटरों को नाराज करना नहीं चाहती है। इसी को लेकर इस कार्यक्रम को वैसे तो शासन द्वारा प्रशासनिक स्तर पर मनाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन संगठन की ओर से भी वाल्मीकि बस्तियों में जाकर वृहद स्तर पर कार्यक्रम करने की तैयारी की गई है। आगरा जिले में लगभग 1.50 लाख वाल्मीकि वोटर हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा मतदाता हैं। ये हर चुनाव में भाजपा के पक्ष में ही रहे हैं। इस बार हाथरस प्रकरण में समाज के लोगों में पार्टी के प्रति नाराजगी होने से उनको इन कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास हो रहा है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर सभी एसडीएम को अपनी-अपनी तहसीलों में इन कार्यक्रमों को अनिवार्य रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें