ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराबर्ड फ्लू: टेमी फ्लू की सात हजार टेबलेट आईं

बर्ड फ्लू: टेमी फ्लू की सात हजार टेबलेट आईं

कोविड, टीकाकरण के साथ अब बर्ड फ्लू का खतरा भी मंडराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए फौरी इंतजाम किए हैं। आगरा के लिए इसकी टेबलेट भेजी गई हैं।...

बर्ड फ्लू: टेमी फ्लू की सात हजार टेबलेट आईं
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 12 Jan 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कोविड, टीकाकरण के साथ अब बर्ड फ्लू का खतरा भी मंडराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए फौरी इंतजाम किए हैं। आगरा के लिए इसकी टेबलेट भेजी गई हैं। साथ ही इलाज के प्रबंध भी किए गए हैं। जिला अस्पताल में वार्ड तैयार किया गया है।

बर्ड फ्लू का खतरा भांपने के बाद सरकारी अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग से इसकी दवाओं की डिमांड की थी। एसएनएमसी और जिला अस्पताल ने भी विभाग से अनुरोध किया था। इसका असर यह कि आगरा को टेमीफ्लू की टेबलेट भेजी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आगरा को कुल सात हजार टेबलेट मिली हैं। इन्हें जरूरत के हिसाब से अस्पतालों में भिजवाया जाएगा। साथ ही जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को इलाज के लिए तैयार किया गया है। यहां अब कोविड के मरीज नहीं हैं। लिहाजा इसे सेनेटाइज करके बर्ड फ्लू के संभावित मरीजों के लिए तैयार किया गया है। अगर किसी को फ्लू होता है तो जिला अस्पताल में इलाज किया जाएगा। गंभीर स्थिति होने पर उसे एसएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें