सड़क हादसे के घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

सड़क हादसे के घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

संक्षेप:

Agra News - गांव नगला सीडर में एक बाइक सवार ने साइकिल सवार सूरजपाल (60) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में शोक की लहर...

Sep 09, 2025 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला सीडर के समीप बीती सात सितंबर को बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया है। गांव नगला सीडर निवासी सूरजपाल (60) खेत से कार्य करने के बाद साईकिल द्वारा वापस घर जा रहे थे। तभी गांव के बंबा के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां उपचार के दौरान सोमवार की शाम को सूरजपाल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में बाइक सवार युवक के खिलाफ थाना अमांपुर में एफआईआर दर्ज कराई है।