ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराबाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, चार घायल

बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, चार घायल

थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया है और उनके परिजनों को भी दुर्घटना की जानकारी दी...

बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, चार घायल
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 04 Aug 2020 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया है और उनके परिजनों को भी दुर्घटना की जानकारी दी है। सड़क दुर्घटना का शिकार बाइक सवार ओमवीर पुत्र रामसनेही, वीरेश कुमारी व दूसरी बाइक पर सवार रामकुमार और संतोषी हुए। यह लोग दरियावगंज क्षेत्र में गुजर रहे थे। ओमवीर महाराम नगला से आ रहे थे, जबकि रामकुमार सामने से बाइक लेकर गुजर रहे थे, अनियंत्रित होकर बाइकें आपस में टकरा गईं। दोनों ही बाइकों पर सवार सभी लोग गिर कर घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर आई। जानकारी के बाद घायलों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें