Agra News: भजन संध्या में गूंजी भोलेनाथ की बम-बम
Agra News: भारत विकास परिषद अमृतम् द्वारा आलोक नगर स्थित शिव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना और समाज में सेवा एवं समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है।

Agra News: भारत विकास परिषद अमृतम् द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत आलोक नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, ऋषि मार्ग स्थित शिव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। दीपा गर्ग द्वारा भगवान शिव के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रहे। जिन्होंने अपनी सुमधुर वाणी में डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा, डम-डम डमरू बजाना होगा, तथा जगत में कोई न परमानेंट जैसे लोकप्रिय भक्तिमय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु शिव भक्ति में झूम उठे और पूरा परिसर हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।
महिला सदस्यों की ओर से प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में शिव भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं। भजन संकीर्तन में रेखा गुप्ता, अलका गुप्ता, पारुल जिंदल, कुसुम अग्रवाल, आशी अग्रवाल, ज्योति मित्तल, राधा गुप्ता, प्रभा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। परिषद के सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन और महिला प्रभारी एवं उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल ने बताया कि संस्कृति माह के अंतर्गत परिषद द्वारा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं से जोड़ना तथा समाज में सेवा, संस्कार और समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है।


