
हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है
Agra News - सोमवार को श्री श्याम प्रभु सखा मित्र मंडल ने कमला नगर के जनक पार्क में भजन संध्या का आयोजन किया। इस महोत्सव का आरंभ श्याम बाबा की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया गया। कई भजन गायकों ने भजनों की...
सोमवार को श्री श्याम प्रभु सखा मित्र मंडल की ओर से श्री श्याम प्रभु खाटू वालों की भजन संध्या छप्पन भोग आलौकिक शृंगार श्याम रसोई दरबार का आयोजन कमला नगर स्थित जनक पार्क में किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मंडल के सभी सदस्यों द्वारा श्याम बाबा की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। उसके पश्चात कीर्तन का शुभारंभ मंडल के भजन गायक दीप दीक्षित ने गणेश वंदना कर किया। फिर मंडल के पिंटू जैन द्वारा हनुमान वंदना की गई। उसके पश्चात राजस्थान सूरतगढ़ से पधारी वैष्णवी जनवेजा ने अपने भजनों की प्रस्तुति में हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है.., तेरा किसने किया शृंगार सांवरे.., साथी हमारा कौन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा..।

अन्य भजनों की प्रस्तुति पर श्याम प्रेमी जमकर झूमे। सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत मंडल के अध्यक्ष वंशी वर्मा, स्वागत अध्यक्ष अविनाश राणा, गजेंद्र वर्मा द्वारा किया गया। भजन गायक संजय मित्तल ने अपने भजनों की प्रस्तुति में दानी होकर क्यों चुप बैठा यह कैसी दातारी रे श्याम बाबा तेरे भक्त क्यों दुखारी रे.., खाटू में जब जब ग्यारस की हर रात जगाई जाती है, बैठा कर सामने श्याम बाबा को हर बात बताई जाती है.., हमको तो आसरा है या श्याम मुरली वाले.., फंसी भंवर में थी मैरी नैया, चलाई तुने तो चल पड़ी है मेरे श्याम.. भजनों को सुन कर श्याम प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर हरीओम बाबा, वंशी वर्मा, प्रवीण गोयल, ओम प्रकाश शर्मा, अविनाश राणा, पंकज लोहिया, राजन गुप्ता, किशन अग्रवाल, अरविंद वर्मा, राजीव वर्मा, गोपाल कृष्ण, हेमेंद्र अग्रवाल, उमाशंकर, मनीष वर्मा, सौरभ गुप्ता, पवन वर्मा, सोनू मित्तल आदि मुख्य रूप से रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




