Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsBhagwat Katha Spiritual Journey to Erase Sins and Connect with God
गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, राधा रमण हरि गोविंद

गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, राधा रमण हरि गोविंद

संक्षेप: Agra News - भागवत कथा सुनने से मनुष्य के पापों का नाश होता है। महालक्ष्मी मंदिर में चल रही कथा में अरविंद महाराज ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने राजा परीक्षित के जन्म के समय उनके गर्भ की रक्षा की। कार्यक्रम में...

Mon, 27 Oct 2025 09:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है। ईश्वर इस सृष्टि के कण-कण में विराजमान है, जरूरत है, उन्हें महसूस करने की और पाने की। ईश्वर को पाने का सबसे सरल रास्ता है आत्मियता से उनसे जुड़कर नाम जपते रहना। ये कहना था बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर मंदिर में श्री अग्रबंधु सेवा ट्रस्ट की ओर से चल रही भागवत कथा मे व्यास पीठासीन अरविंद महाराज का। श्रीमद्भागवत कथा मे दूसरे दिन सोमवार को शुकदेव कथा, भीम स्तुति, परीक्षित जन्म, कपिल देव आहुति संवाद और श्रष्टि निर्माण क्रम का वर्णन किया गया। शुरूआत गोविंद बोलो हरि, गोपाल बोलो, राधा रमण हरि गोविंद बोलो भजन के साथ हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अरविंद महाराज ने कहा कि जब राजा परीक्षित माता के गर्भ में थे। उसी समय अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग परीक्षित की मां उत्तरा के गर्भ पर किया। उत्तरा ने भगवान श्री कृष्ण को पुकारा। भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा के गर्भ की स्वयं रक्षा की। जब परीक्षित का जन्म हुआ। जो भी नवजात परीक्षित को उठाकर अपनी गोद में बैठाने का प्रयास करता, वह उदास होकर बैठ जाता, लेकिन जैसे ही श्री कृष्ण ने नवजात परीक्षित को अपनी गोद में उठाया, तो वह जोर-जोर से हंसने लगा। मुख्य यजमान राकेश गुप्ता और मीना गुप्ता है। कार्यक्रम संयोजक वीके अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को ध्रुव चरित्र, पृथु कथा, भरत चरित्र, अजामिल कथा और प्रह्लाद चरित्र का वर्णन किया जाएगा। प्रतिदिन महालक्ष्मी मंदिर परिसर में दोपहर 2 से 6 बजे तक संगीतमय कथा का भक्त श्रवण कर रहे हैं। इस अवसर पर बैजनाथ गुप्ता, मधुबाला अग्रवाल, शशि ओम गुप्ता, शिव नारायण गुप्ता, अमित गुप्ता, राम सनाही अग्रवाल, सचिन गुप्ता, दिनेश चंद अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, ममता गुप्ता, मनीषा, उमा आदि मौजूद रहे।