मां सरस्वती का पूजन कर शिक्षण संस्थाओं में मनाया बसंत पंचमी पर्व

Jan 23, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - जनपद में शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों में हवन यज्ञ आयोजित किए गए और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आहूतियाँ दीं और कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

मां सरस्वती का पूजन कर शिक्षण संस्थाओं में मनाया बसंत पंचमी पर्व

जनपदभर में शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं में हवन यज्ञ व पूजन कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ बसंत पंचमी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को शहर के एसआरएम पब्लिक स्कूल में बसंत पचंमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में आयोजित हवन यज्ञ में शिक्षकों व विद्यार्थियों के द्वारा आहूति दी गई। उसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर आरएसएस विभाग प्रचारक कुलदीप, नगर कार्यवाह अनिरुद्ध, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, भाजपा नेता बॉबी कश्यप, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. खूब सिंह, प्रचार प्रमुख वैभव, नगर प्रचारक आकाश, अमित, गौरव, विवेक, भाजपा नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य, जयबर्धन, आर्यन लोधी, अशोक कुमार, डॉ. दीपक राजपूत, हाकिम सिंह वर्मा सहित विद्यालय परिवार से सुनील कुमार, दिनेश, भावना, अंजली, वैष्णवी, पायल, रौशनी, सचिन आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शहर के कमला मार्केट में स्थित एमवीएम पब्लिक स्कूल में भी बसंत पंचमी दिन आयोजित हवन यज्ञ में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने आहूति दी। विद्यालय में नव प्रवेश के दौरान बच्चों को पट्टी पूजन भी कराया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र भारद्वाज, राधा रानी, अनीशा, वैष्णवी, प्रियांशी, बेबी, निकेता, दीपक सेन, निखिल, देवांश सहित आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।