Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsBasant Panchami Celebration Colors of Basant Panchami with Cleanliness Campaign Launched
बसंत पंचमी के जरिये दिया स्वच्छता का संदेश

बसंत पंचमी के जरिये दिया स्वच्छता का संदेश

संक्षेप:

Agra News - बसंत पंचमी के अवसर पर नगर निगम ने 'बसंत पंचमी के रंग, स्वच्छता के संग' अभियान का आयोजन किया। नगर आयुक्त ने स्वच्छता झांकियों को रवाना किया, जिसमें 'कचरे से कंचन', पार्कों का सौंदर्यीकरण और वेस्ट टू वंडर जैसे विषय शामिल थे। 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और पार्कों का कायाकल्प किया गया।

Jan 23, 2026 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर निगम ने ‘बसंत पंचमी के रंग, स्वच्छता के संग’ अभियान का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर नगर निगम परिसर से स्वच्छता झांकियों को रवाना किया। कायाकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली गई स्वच्छता झांकियों में “कचरे से कंचन”, पार्कों का सौंदर्यीकरण, “एक पेड़ मां के नाम”, वेस्ट टू वंडर , कम्पोस्टिंग, अमृत पार्क जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। झांकियों के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि अपशिष्ट को किस प्रकार उपयोगी संसाधन में बदला जा सकता है और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जा सकता है।

इस अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में 2000 से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के तहत 50 से अधिक पार्कों में वेस्ट टू वंडर एवं स्वच्छता आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं। पार्कों के आसपास रहने वाले बच्चों को अपने घरों से पुरानी बोतलें, टायर, केन एवं कंटेनर लाने के लिए प्रेरित किया गया, जिनका नगर निगम द्वारा रंग-रोगन कर नवाचार किया गया। इसके साथ ही उद्यान विभाग द्वारा इन कंटेनरों में फूल-पौधे लगाकर पार्कों का सौंदर्यीकरण किया गया। गतिविधियों को पूर्ण करने के उपरांत प्रतिभागी बच्चों एवं युवाओं को सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वार्ड 95 के सूर्य नगर स्थित पीएनबी पार्क में स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने किया। स्कूली बच्चों ने पेड़ों और गमलों पर रंगीन पेंटिंग कर बसंती फूलों से चित्र बनाए। कार्यक्रम के अंतर्गत शहरभर में 50 से अधिक पार्कों का कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण, डिवाइडरों व चौराहों की व्यापक सफाई, रेड स्पॉट मुक्त अभियान, कम्पोस्टिंग गतिविधियां तथा बड़े पैमाने पर पौधरोपण भी किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;