ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरा'बाबा' ने पूछा तो वीआईपी हो गई 'नीपा'

'बाबा' ने पूछा तो वीआईपी हो गई 'नीपा'

मुख्यमंत्री योगी के साथ चंद लम्हों की बातचीत ने उखर्रा की नीपा को वीआईपी बना दिया। योगी उनके दरवाजे पर हैं, उन्हें विश्वास नहीं हुआ। एकटक उन्हें देखती रहीं। बस योगी ने जो पूछा, उसके जवाब देती रहीं।...

'बाबा' ने पूछा तो वीआईपी हो गई 'नीपा'
वरिष्ठ संवाददाता ,आगराSun, 07 May 2017 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी के साथ चंद लम्हों की बातचीत ने उखर्रा की नीपा को वीआईपी बना दिया। योगी उनके दरवाजे पर हैं, उन्हें विश्वास नहीं हुआ। एकटक उन्हें देखती रहीं। बस योगी ने जो पूछा, उसके जवाब देती रहीं। बाद में मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। काफी देर तक इंटरव्यू का सिलसिला चलता रहा। 

ये घर आशीष और नीपा विश्वास का था। मूलत: पश्चिम बंगाल के रहने वाले पांच साल पहले ही उखर्रा आकर बसे हैं। आशीष क्लीनिक पर काम करते हैं। वे घर पर नहीं थे। योगी के आने की खबर पर नीपा अपनी देवरानी बिपाशा के साथ दरवाजे पर खड़ी थीं। पुलिस के तामझाम के बीच उनकी मंशा योगी को एक झलक देखने भर की थी। 

ठीक 11:58 पर योगी गली में घुसे तो शुरूआती घरों में नीपा का घर था। काफिला चला जा रहा था कि अचानक योगी नीपा के दरवाजे पर रुक गए। अभिवादन किया और सवाल शुरू कर दिए। पहला सवाल पानी का था। जवाब मिला कि यहां पाइप लाइन ही नहीं है तो पानी कहां से आए। दूसरा सवाल बच्चों की पढाई का था। नीपा ने बताया कि बड़ा बेटा जीत विश्वास है। साढ़े पांच साल का है और पहली कक्षा में पढ़ता है। छोटा बेटा खुशहाल ढाई साल का है। 

सीएम ने पूछा- कोई और दिक्कत तो नहीं? घबराई नीपा ने कहा कि- बाकी सब ठीक है। करीब खड़ी उनकी देवरानी बिपाशा तो योगी को देखकर मुस्कराती ही रही। सीएम से चंद लम्हों की मुलाकात के बाद दोनों फूली नहीं समा रही थीं। नीपा को मीडिया काफी देर तक घेरे रहा। 

योगी:- नमस्ते, कैसी हैं आप? 
नीपा:- अच्छी हूं बाबा जी। 
योगी:- अच्छा ये बताइए, यहां पानी आता है? 
नीपा:- पाइप लाइन नहीं है। पानी नहीं आता। 
योगी:- फिर पानी का इंतजाम कैसे होता है? 
नीपा:- सबमर्सिबल से काम चलाते हैं। उसका पानी भी खारा है। 
योगी:- बच्चे स्कूल जाते हैं?
नीपा:- हां बड़ा वाला जाता है, छोटा अभी बहुत छोटा है। 
योगी:- और कोई दिक्कत तो नहीं है?
नीपा:- बाकी तो सब ठीक ही है। 

Bipasha

मोदी-योगी की फैन हैं देवरानी-जिठानी 
नीपा और बिपाशा ने हिन्दुस्तान को बताया कि वे तो मोदी और योगी की फैन हैं। दोनों ने भाजपा को वोट दिए थे। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी योगी उनके घर आएंगे। अब तक विश्वास नहीं है। अचानक आ गए वरना फोटो खिंचा लेते। योगी के जाने के 20 मिनट बाद तक दोनों सहज नहीं हो पाई थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें