नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

Feb 21, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - नगर निगम के छत्ता ज़ोन में काजीपाड़ा कन्या पाठशाला परिसर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। म्यूज फाउंडेशन की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का महत्व बताया। टीम ने कचरा पृथक्करण और आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल) के बारे में समझाया। ज़ोनल इंचार्ज नीतू चाहर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

नगर निगम के छत्ता ज़ोन के अंतर्गत वार्ड संख्या एक स्थित काजीपाड़ा कन्या पाठशाला परिसर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। टीम के सदस्यों आशीष, अनुराधा, गंगा, अंजना, वासुदेव और साइना ने घर-घर कचरा पृथक्करण, जैविक कचरे से खाद निर्माण और आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल) के महत्व को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया। नाटक के जरिए संदेश दिया गया कि गीले और सूखे कचरे को अलग रखने से पर्यावरण सुरक्षित रहता है और शहर स्वच्छ बनता है।

टीम ने स्थानीय नागरिकों व छात्रों को घरों, गलियों और मोहल्लों में नियमित साफ-सफाई रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन ज़ोनल इंचार्ज नीतू चाहर ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।