58 शिकायतों पर दिये जांच के आदेश, 14 का तत्काल निस्तारण
Agra News - लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए अधिकारियों ने कड़ाके की सर्दी में भी शिकायतों की सुनवाई की। 58 शिकायतकर्ताओं में से 14 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। डीएम प्रणय सिंह और एसपी अंकिता शर्मा ने कासगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी प्रार्थना पत्रों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लोगों की समस्याएं दूर नहीं हो पा रही हैं। कड़ाके की सर्दी के बाद भी लोग अपनी समस्याएं बताने के लिए अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। अधिकारियों ने इस दौरान 58 शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अलग-अलग अधिकारियों के जरिए 14 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया। शेष शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए उन्होंने जांच के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिये। डीएम प्रणय सिंह व एसपी अंकिता शर्मा ने तहसील कासगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए लोगों की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। डीएम के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने, विधवा व वृद्वावस्था पेंशन न मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमायश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से संबंधित 58 प्रार्थना प्रत्र प्राप्त हुए। इस दौरान पुलिस से संबंधित शिकायतों का एसपी ने निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। कासगंज के अलावा पटियाली और सहावर तहसीलों में भी शिकायतों का सुनकर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिये हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


