ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरातहसील से अधिवक्ता के पीछे लगे थे हमलावर, मुकदमा

तहसील से अधिवक्ता के पीछे लगे थे हमलावर, मुकदमा

क्रासरअल्टीमेटम दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ जानलेवा हमले के मुकदमे में हिस्ट्रीशीटर वीपी, शाहिद वेग और उसके भाई आसिफ को नामजद किया गया है। दो हमलावर अज्ञात दिखाए गए हैं। शुक्रवार को चाणक्यपुरी निवासी...

तहसील से अधिवक्ता के पीछे लगे थे हमलावर, मुकदमा
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 19 Sep 2020 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

तहसील अधिवक्ता राम सारस्वत पर फायरिंग करने वाले हमलावर तहसील से ही उनके पीछे लगे थे। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग चेक करने पर यह जानकारी हुई है। वारदात से अधिवक्ताओं में रोष है। पुलिस को गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ जानलेवा हमले के मुकदमे में हिस्ट्रीशीटर वीपी, शाहिद बेग और उसके भाई आसिफ को नामजद किया गया है। दो हमलावर अज्ञात दिखाए गए हैं।शुक्रवार को चाणक्यपुरी निवासी राम सारस्वत पर ऋषि मार्ग पर फायरिंग हुई थी। बाइक सवार हमलावरों ने उन पर चार गोलियां चलाई थीं। ताबड़तोड़ फायरिंग से बचने के लिए वह एक ठेल के पीछे छिप गए थे। राम सारस्वत की तहरीर पर शाहगंज थाने में पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में नामजद वीपी, शाहिद और आसिफ की तलाश की जा रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि राम सारस्वत के परिवार की शाहिद बेग से पुरानी रंजिश है। पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हुई हैं। दोनों तरफ से मुकदमे लिखे गए हैं। इस बार मामला एक तरफ हमले का है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।हत्या में जेल गया था शाहिदशाहिद बेग शाहगंज का पुराना रंगबाज है। उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पवन चौहान हत्याकांड में वह जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने शाहगंज बाजार में शक्ति प्रदर्शन किया था। उस समय भी उसके खिलाफ एक मुकदमा लिखा गया था। वहीं वीपी भी पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। इस घटना से एक बार फिर माहौल गर्मा गया है। अधिवक्ता राम सारस्वत के पक्ष में वे सभी लोग आ गए हैं जिनका शाहिद से पुराना विवाद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें