ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरावीकेंड खत्म होते ही ताज पर आधे रह गए सैलानी

वीकेंड खत्म होते ही ताज पर आधे रह गए सैलानी

वीकेंड खत्म होते ही ताजमहल का दीदार करने आने वाले सैलानियों की संख्या आधी रह गई। आगरा किला और फतेहपुरसीकरी सहित अन्य स्मारकों में भी पर्यटकों की संख्या कम हो...

वीकेंड खत्म होते ही ताज पर आधे रह गए सैलानी
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 28 Sep 2020 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

वीकेंड खत्म होते ही ताजमहल का दीदार करने आने वाले सैलानियों की संख्या आधी रह गई। आगरा किला और फतेहपुरसीकरी सहित अन्य स्मारकों में भी पर्यटकों की संख्या कम हो गई। रविवार को ताजमहल देखने वाले सैलानियों की संख्या 3512 थी। सोमवार को 1856 रह गई। आगरा किला में 743 पर्यटक आए थे। सोमवार को 400 ही रह गए। अकबर टॉम्ब में 248 के स्थान पर सोमवार को मात्र 161 सैलानी ही पहुंचे। फतेहपुरसीकरी में रविवार को 294 पर्यटक पहुंचे थे, लेकिन सोमवार को वहां पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या 128 रह गई।

सोमवार को भी सर्वर डाउन रहा। ‌इससे सैलानियों को थोड़ी बहुत परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को ताजमहल में 1688 व्यस्क, 162 बच्चे और छह विदेशी सैलानी पहुंचे। इनमें से 415 व्यस्क और 45 बच्चे मुख्य गुंबद पर पहुंचे। आगरा किला में 360 व्यस्क, 31 बच्चे और नौ सार्क देशों के सैलानी पहुंचे। सोमवार को 400 सैलानियों ने आगरा किला देखा। फतेहपुरसीकरी में 128, अकबर टॉम्ब में 161, मरियम टॉम्ब में 27, रामबाग में 52, बेबीताज में 60 और मेहताब बाग 83 सैलानी पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें