
देश में हो जातिगत जनगणना
संक्षेप: Agra News - आगरा में, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नए प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने जातिगत जनगणना की मांग की। उन्होंने शिक्षा पर ध्यान देने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता बताई। युवा यादव महासभा के...
आगरा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने जातिगत जनगणना कराने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार शहर में पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत किया गया है। अशोक यादव ने कहा कि समाज को एकजुट होकर शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर करना होगा। इसके साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना होगा। युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, यादव महासभा जिला अध्यक्ष दारा सिंह यादव, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, वीनेश यादव, धर्मेंद्र यादव बागदा, शिव रतन यादव, सुरेंद्र यादव, पूरन सिंह यादव , राजकुमार यादव,आकाश यादव अभिषेक बाबू यादव, सुनील यादव, सचिन यादव मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




