अवनींद्र गुप्ता चौथी बार बने आर्य समाज कमला नगर के प्रधान
आर्य समाज बल्केश्वर के वार्षिक चुनाव में अवनींद्र गुप्ता को चौथी बार प्रधान चुना गया। यतेंद्र आर्य मंत्री और राहुल आर्य कोषाध्यक्ष बने। चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। संरक्षक डॉ. केके अग्रवाल ने आर्य समाज के महत्व पर प्रकाश डाला। नवनिर्वाचित प्रधान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

आर्य समाज बल्केश्वर कमला नगर की ओर से वार्षिक चुनाव का आयोजन कमला नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अवनींद्र गुप्ता को चौथी बार प्रधान बनाया गया। कार्यकारिणी में यतेंद्र आर्य को मंत्री और राहुल आर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। शेष कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित प्रधान अवनींद्र गुप्ता को सौंपते हुए उन्हें शीघ्र नई कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए। चुनाव अधिकारी व जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान विजयपाल सिंह चौहान ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया। संरक्षक डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज सुधार, शिक्षा, संस्कार और वैदिक विचारधारा का एक सशक्त आंदोलन है।
नवनिर्वाचित प्रधान अवनींद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वीरेंद्र कनवर, राम प्रकाश, विजय अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, जितेंद्र आर्य, रामपाल सिंह, उषा गुप्ता, विद्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


