Art Exhibition at Baikunthi Devi College Celebrates World Art Day with Dr Saroj Bhargava s Paintings कृतित्व के कैनवास पर बिखरे छह दशकों के रंग, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsArt Exhibition at Baikunthi Devi College Celebrates World Art Day with Dr Saroj Bhargava s Paintings

कृतित्व के कैनवास पर बिखरे छह दशकों के रंग

Agra News - बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में विश्व कला दिवस पर तीन दिवसीय पेटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्राचार्य डॉ. सरोज भार्गव की 60 वर्षों की मेहनत से बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शित की गई। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराTue, 15 April 2025 07:22 PM
share Share
Follow Us on
कृतित्व के कैनवास पर बिखरे छह दशकों के रंग

-बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में किया गया पेटिंग प्रदर्शनी का आयोजन -विश्व कला दिवस पर पूर्व प्राचार्य डॉ. सरोज भार्गव की पेंटिंग की लगी प्रदर्शनी

आगरा, वरिष्ठ संवाददाता।

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सरोज भार्गव की छह दशक की यात्रा के दौरान बनायी गयी पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में 60 वर्षों की मेहनत में पेंटिंग के संग्रह का ऐसा खजाना था जिसे देख हर कोई मुग्ध हो गया। प्रदर्शनी में लगभग सवा सौ से अधिक रचनाएं हैं।

विश्व कला दिवस के मौके पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ बैकुण्ठी देवी महाविद्यालय मैनेजिंग कमेटी के सचिव मोहित गुप्ता, प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह, नेशनल गैलरी ऑफ मार्डन आर्ट के डायरेक्टर जनरल डॉ. संजीव किशोर गौतम ने किया। डॉ. सरोज भार्गव ने कहा कि जितनी स्केचिंग करोगे आपकी पेंटिंग में उतना ही निखार आएगा। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर डॉ. सरोज भार्गव की कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सुखद अनुभूति है, जो कला क्षेत्र में नए विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभकारी एवं प्रेरणास्पद होगी। विशिष्ठ अतिथि डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि यह प्रदर्शनी नहीं बल्कि वर्षों की मेहनत में जीवन का संदेश है। इसके पास सृजन शक्ति है वह हमेशा आनंदित रहता है। 16-17 को भी प्रदर्शनी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सभी के लिए खुली रहेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो. बिन्दु अवस्थी, डॉ. साधना सिंह, डॉ. सविता प्रसाद, विनीता कुमारी, नन्द नन्दन गर्ग, प्रांतीय उपाध्यक्ष, संस्कार भारती, साधना भार्गव, नीलिमा भार्गव, राधामुकुल गुप्ता, डॉ. नीलम कान्त, डॉ. मीनाक्षी ठाकुर, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. सपना गोयल,डॉ. ममता बंसल, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. तपस्या सिंह, डॉ. पूनम भार्गव, डॉ. मोना मिश्रा, डॉ. आभा, ककार्यकारिणी सदस्य, राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, डॉ. एकता श्रीवास्तव, डॉ चित्रलेखा सिंह, दिनेश मौर्य, आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, अनिता भार्गव, मीना अग्रवाल, नीता गर्ग, बबिता पाठक, नसरीन बेगम, सीनियर एडवोकेट आनंद प्रकाश गुप्ता, डॉ. बिन्दू अवस्थी मौजूद रहीं।

फोटो है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।