अमृत योजना में सिढ़पुरा के चार हजार घरों तक पहुंचेगा पानी
Agra News - सिढ़पुरा नगर पंचायत में चार हजार घरों के लिए 2140 लाख रुपये की पेयजल योजना को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने योजना के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपये की पहली किश्त भी जारी की है। इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार का योगदान 50% और 48% होगा।

जनपद की सिढ़पुरा नगर पंचायत के चार हजार घरों तक पाइपलाइन के द्वारा पानी पहुंचाने के लिए 2140 लाख रूपए की लागत की पेयजल योजना को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने इस योजना को मूर्ति रूप देने के लिए चार करोड़ 20 लाख रूपए की पहली किश्त भी जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव देवेश मिश्र ने गत 26 फरवरी को लिखे पत्र में अमृत योजना के राज्य मिशन निदेशक को सिढ़पुरा में पेयजल योजना के लिए चार करोड़ 20 लाख रूपए की धनराशि जारी करने की जानकारी दी है। संयुक्त सचिव ने इस संबंध में डीएम कासगंज को भी पत्र लिखकर जानकारी दी है।
सिढ़पुरा की इस पेयजल योजना में 2140 लाख रूपए की अनुमानित लागत आएगी। इस धनराशि में केंद्र का अंश 50 प्रतिशत व राज्य सरकार का अंश 48 प्रतिशत होगा। केंद्र सरकार इस योजना के लिए 994.74 लाख व राज्य सरकार 954.96 लाख रूपए देगी। इस पेयजल योजना में दो प्रतिशत अंश नगर पंचायत का होगा। इस पेयजल योजना गुणवत्ता व मानक के अनुसार कार्य कराने का उत्तरदायित्व जल निगम का होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



