Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAnup Bansal Elected President in Agra Pharma Association Elections
अनूप बंसल बने आगरा फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष

अनूप बंसल बने आगरा फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष

संक्षेप:

Agra News - आगरा फार्मा एसोसिएशन के चुनाव में अनूप बंसल को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है। उन्होंने ओमप्रकाश को 68 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम सिंघल ने जीत हासिल की। चुनाव में 86 प्रतिशत वोटिंग हुई। तीन अन्य महत्वपूर्ण पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

Dec 29, 2025 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

ताजनगरी की आगरा फार्मा एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अनूप बंसल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ओमप्रकाश को कड़े मुकाबले में 68 वोटों से हराया है। जबकि कोषाध्यक्ष के पद पर हरिओम सिंघल निर्वाचित किए गए हैं। सोमवार को आगरा मेडी सेंटर हींग की मंडी में निर्वाचन प्रक्रिया कराई गई। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे नतीजे घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अनूप बंसल और ओम प्रकाश (ओमी भाई) के बीच सीधा मुकाबला रहा। अनूप बंसल को 485 और ओमप्रकाश को 417 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अनूप बंसल 68 वोटों से विजयी घोषित किए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए हरिओम सिंघल और संदीप गुप्ता के बीच सीधी टक्कर रही। इसमें हरिओम सिंघल को 469 और संदीप गुप्ता को 419 वोट मिले। इस तरह हरिओम सिंघल 50 वोटों से विजयी घोषित किए गए। बता दें कि तीन महत्वपूर्ण पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था। इसमें महेश अग्रवाल ने महामंत्री, सुनील गुप्ता ने संगठन मंत्री, जगदीश राठी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पदों पर पर्चे भरे थे। तीनों के खिलाफ कोई खड़ा नहीं हुआ। इसलिए इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी नीतेश अग्रवाल, मुकेश गर्ग और प्रवीन गुप्ता रहे। पुनीत कालरा, सुंदरलाल चेतवानी, शशि शंकर शर्मा, बंगाली बाबू, मनोज गुप्ता, ब्रजेश अग्रवाल, मोंटू करीरा, सुरेश चोइथवानी, अभिषेक अग्रवाल, महेश नारायणी, दिनेश अरोड़ा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। 86 फीसदी सदस्यों ने डाले वोट फार्मा एसोसिएशन के जिले में कुल 1254 सदस्य हैं। इनमें से 1097 मतदान के लिए पात्र पाए गए। कुल 943 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह करीब 86 प्रतिशत वोटिंग हुई। करीब 80 वोट खराब हो गए। बता दें कि आगरा में करीब 6 हजार फुटकर और 1000 के आसपास थोक दवा विक्रेता हैं। आगरा फार्मा एसोसिएशन में सबसे ज्यादा स्थाई सदस्य हैं।