वार्षिक उत्सव मेधावियों का सम्मान कर बढ़ाया हौंसला

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

अकबर अली मेमोरियल इंटर कॉलेज का प्रथम वार्षिक उत्सव मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला टॉपर और कक्षा के टॉपर छात्रों को साइकिल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने शिक्षा के महत्व और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर दिया।

वार्षिक उत्सव मेधावियों का सम्मान कर बढ़ाया हौंसला

अकबर अली मेमोरियल इंटर कॉलेज का प्रथम वार्षिक उत्सव मंगलवार को संपंन हुआ। जिला टॉपर विद्यार्थियों एवं विद्यालय की प्रत्येक कक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं को साइकिल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, विधायक नादिरा सुल्तान, डा. नवल किशोर शाक्य रहे। पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहन एवं सम्मान देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। डा. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं।

शिक्षा और संस्कार के माध्यम से ही एक मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। विद्यालय डायरेक्टर शाहरुख राज ने अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय प्रबंधक शहबाज खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।