ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकीर्तन सत्संग में भक्ति की अमृतवर्षा

कीर्तन सत्संग में भक्ति की अमृतवर्षा

आगरा। कार्यालय संवाददाता स्वामी टेऊंराम दरबार केदारनगर पर प्रेम प्रकाशी कीर्तन संत मंडली की ओर से रविवार को अमृतमयी कीर्तन सत्संग की अमृतवर्षा हुई। सबसे पहले हवन किया गया। इसके बाद ध्वजा वंदन की गई।...

कीर्तन सत्संग में भक्ति की अमृतवर्षा
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 01 Mar 2020 06:26 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। कार्यालय संवाददाता

स्वामी टेऊंराम दरबार केदारनगर पर प्रेम प्रकाशी कीर्तन संत मंडली की ओर से रविवार को अमृतमयी कीर्तन सत्संग की अमृतवर्षा हुई। सबसे पहले हवन किया गया। इसके बाद ध्वजा वंदन की गई। सिंधी समाज के पुरोहितों ने विधिविधान से बच्चों के सामूहिक जनेऊ संस्कार कराए।

जनेऊ संस्कार में ननिहाल पक्ष का अहम योगदान रहता है। सभी ने बड़े धूमधाम के साथ शहनाई की धुन पर नाचते झूमते खुशियां मनाई। बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए संतों की उपस्थिति रही। संत हरिओम, संत प्रताप राय, संत छोटूराम, संत हरिदास राय, संत माणिक लाल, बल्लू राम गोंदिया की उपस्थिति सराहनीय रही। श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहब का पाठ रखा गया। पाठ का भोग पांच मार्च को लगेगा। पल्लव की अरदास के बाद सभी को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। पांच मार्च तक रोजाना शाम पांच से सात बजे तक कीर्तन होगा। इस मौके पर मुख्य संचालिका भगवंती साजनानी, दीपक कुमार, श्याम भोजवानी, महेश सोनी, मनोहर हंस आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें