भीमनगरी में नगर निगम के 500 कर्मचारी तैनात

Apr 13, 2026 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - आंबेडकर जयंती के अवसर पर, नगर निगम प्रशासन ने भव्य शोभायात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। 200 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है और 500 से अधिक कर्मचारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शोभायात्रा आंबेडकर भवन से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए समाप्त होगी।

भीमनगरी में नगर निगम के 500 कर्मचारी तैनात

आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर में निकलने वाली भव्य आंबेडकर शोभायात्रा को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शोभायात्रा मार्ग पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं, ताकि अनुयायियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर निगम द्वारा शोभायात्रा मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए करीब 200 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। ये सफाईकर्मी सुबह और शाम की दो पालियों में काम करते हुए पूरे मार्ग को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।सहायक

नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा, जिसके लिए नगर निगम ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि 500 से अधिक कर्मचारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें दो जेडएसओ और 23 एसएफआई भी शामिल हैं।वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी हाल में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रह जाए। विशेष रूप से उद्यान, निर्माण, जलकल और प्रकाश विभाग को मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।शोभायात्रा नाला काजी पाड़ा स्थित आंबेडकर भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए औलिया रोड पर जाकर समाप्त होगी। मार्ग पर सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश और पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। जयंती को लेकर आंबेडकर वाटिकाओं और प्रतिमाओं की सफाई, रंगाई-पुताई का कार्य आज लगभग पूरा कर लिया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।