दीपक शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन से अमर विलास ने दर्ज की जीत

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - चतुर्थ रजत भाकरी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को होटल अमर विलास ने होटल क्लार्क शिराज को 7 विकेट से हराया। क्लार्क शिराज ने 12 ओवर में 106 रन बनाए, जबकि अमर विलास ने 7.4 ओवर में 112 रन बनाकर जीत दर्ज की। दीपक शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दीपक शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन से अमर विलास ने दर्ज की जीत

चतुर्थ रजत भाकरी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को होटल अमर विलास और होटल क्लार्क शिराज के बीच मुकाबला हुआ। अमर विलास ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टीसा मैदान पर अमर विलास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। क्लार्क शिराज ने 12 ओवर में 106 रन बनाए। जवाब में अमर विलास ने 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीपक शर्मा ने 57 रन बनाए और 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला। अभिषेक कुमार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और प्रवीण सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। शुभारंभ अनवर खान ने किया। अमूल्य कक्कड़, राजीव सक्सेना, राजेश शर्मा, अनुराग शर्मा, गौरव शर्मा, रोहित कुकरेजा, बल्देव भटनागर, मनोज शर्मा और सुरेन्द्र खनूजा मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।