Agra News: फ्रांसिस एवेंजर्स व लॉरेंस यूनाइटेड स्टार्स वर्ग के फाइनल में

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित चतुर्थ अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन, स्टार्स और लीजेंड्स वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का निर्धारण किया गया। फ्रांसिस अवेंजर्स और लॉरेंस यूनाइटेड स्टार्स वर्ग के फाइनल में पहुंची, जबकि पॉल्स टाइटन और पीटर्स सुपरकिंग्स लीजेंड्स वर्ग के फाइनल में।

Agra News: फ्रांसिस एवेंजर्स व लॉरेंस यूनाइटेड स्टार्स वर्ग के फाइनल में

Agra News: सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित चतुर्थ अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन स्टार्स और लीजेंड्स वर्ग के अंतिम लीग मुक़ाबले खेले गए। स्टार्स वर्ग के पहले मैच में फ्रांसिस अवेंजर्स ने पॉल्स टाइटन को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रोहन वर्मा ने मैच का एकमात्र गोल किया। इसी वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम लॉरेंस यूनाइटेड रही उसने युवराज सिंह के गोल की मदद से पीटर्स सुपरकिंग्स को 1-0 से पराजित किया। लीजेंड्स वर्ग के पहले मैच में पॉल्स टाइटन ने फ़्रांसिस एवेंजर्स को एकतरफा मैच में 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

पॉल्स टाइटन के अमर नैयर ने 2, अक्षय घड़ोक व यश ने 1-1 गोल किया। दूसरे मैच में पीटर्स सुपरकिंग्स ने लॉरेंस यूनाइटेड को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अक्षय मित्तल, मधुर बंसल ने 1-1 गोल किया। शनिवार को टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेले जाएंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के पूर्व छात्र ब्रिगेडियर जयवीर सिंह (रिटायर्ड) होंगे। मैच के दौरान रामानंद चौहान, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, रवि वर्मा, अजय कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सागर, डॉ. राजीव फ़िलिप, राज कुमार सेठ, अनमोल कोहली, मनोज अग्रवाल, हर्ष महाजन, नरेंद्र शर्मा, अंकुर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: फ्रांसिस एवेंजर्स व लॉरेंस यूनाइटेड स्टार्स वर्ग के फाइनल में