Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAll India Koli Community Launches Membership Campaign in Jaipur

राजनीतिक दलों ने की है कोरी समाज की उपेक्षा

Agra News - अखिल भारतीय कोली समाज ने जयपुर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगवान दास शंखवार ने राजनीतिक उपेक्षा का उल्लेख किया। नंदलाल भारती ने संगठन की ताकत पर जोर दिया। बंटी माहौर ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 3 Aug 2025 08:08 PM
share Share
Follow Us on
राजनीतिक दलों ने की है कोरी समाज की उपेक्षा

अखिल भारतीय कोली समाज की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसका शुभारंभ सोमवार को जैन स्मृति भवन जयपुर हाउस में हुआ। यह कार्यक्रम जिला एवं महानगर के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भगवान दास शंखवार ने कहा कि आगरा में कोरी समाज की सभी राजनीतिक दलों ने उपेक्षा की है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी सत्ता में कोई भागीदारी नहीं दी गई है। वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नन्दलाल भारती ने कहा संगठन के बल पर ही सत्ता प्राप्त होती है। इसलिए, संगठन को मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सदस्य बनाकर समाज को जोड़ने का काम किया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी माहौर (पार्षद) ने कहा कि अखिल भारतीय कोली समाज हमारा सर्व मान्य संगठन है अन्य छोटे-छोटे संगठनों को छोड़कर सभी को इसी संगठन से जुड़ना होगा, तभी हम अपनी ताकत का एहसास करा सकते हैं। कार्यक्रम में पंकज माहौर, राजकुमार माहौर, अध्यक्ष भगवान सिंह माहौर, मुकेश माहौर, दलवीर शंखवार, राम किशन माहौर, भीम सैन माहौर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।