ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकासगंज के सभी बार्डर सील किए गए

कासगंज के सभी बार्डर सील किए गए

कासगंज जिले के पड़ोसी जिलों में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। कासगंज जिले की जनता को कोरोना सक्रांमण से महफूज रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिलों की सीमा पर बेरियर लगा...

कासगंज के सभी बार्डर सील किए गए
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 11 Apr 2020 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कासगंज जिले के पड़ोसी जिलों में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। कासगंज जिले की जनता को कोरोना सक्रांमण से महफूज रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिलों की सीमा पर बेरियर लगा दिये। यहां सघन जांच पड़ताल के बाद ही किसी को आने जाने दिया जाएगा। सभी बार्डर पर सुरक्षा संबंध इंतजाम की समीक्षा करते हुए डीएम और एसपी ने अधीनस्थों की तैनाती कर दी है। पड़ोसी जिले हाथरस, अलीगढ़, बदायूं में कोरोना केस मिलने से कासगंज प्रशासन फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। सबसे ज्यादा चिंता कोरोना संक्रमित तबलीगी जमातियों की चेन के लोगों से है। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों की आवाजाही को पूरी तरह से कंट्रोल करने की प्लानिंग पर काम चल रहा है। डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह एवं एसपी सुशील घुले ने सभी जगह बेरियर बनवाकर उनका जायजा लिया। यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी जगह पर सेनेटाइजर और मास्क भी रखवाये गये हैं।

ग्रामीणों को किया गया सतर्क: डीएम और एसपी ने ढोलना क्षेत्र में ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा कि, बाहर से आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखें। दूसरे जिलों से आने वालों के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। जिससे समय रहते ऐसे लोगों की जांच की जा सकेगी।

वर्जन-हम निरंतर सतर्कता बरत रहे हैं, किसी भी जिले से आने पर सीमावर्ती बेरियर पर पुलिसकर्मी रोक कर उनके बारे में जांच पड़ताल करके आगमन की विस्तुत जानकारी करेंगे, जरूरत पड़ने पर अधिकारियों के संज्ञान में डालेंगे।

चन्द्रप्रकाश सिंह, डीएम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें