Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAligarh Constable Hemlata Found Dead Under Mysterious Circumstances Family Demands Investigation
पिता ने लगाया कांस्टेबल बेटी की हत्या का आरोप

पिता ने लगाया कांस्टेबल बेटी की हत्या का आरोप

संक्षेप:

Agra News - अलीगढ़ की महिला कांस्टेबल हेमलता (29) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। हेमलता शादी में शामिल होने के लिए घर आई थी। अंतिम संस्कार में गमगीन माहौल था और शादी का कार्यक्रम भी बदलना पड़ा।

Nov 30, 2025 08:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

अलीगढ़ के थाना रोरावर में तैनात कागारौल क्षेत्र के गांव बेमन निवासी महिला कांस्टेबल हेमलता (29) की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कांस्टेबल के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को गमगीन माहौल में कांस्टेबल के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पिता करमवीर ने मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि हेमलता अपने चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आ रही थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी अपने पिता से आखिरी बातचीत हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसने कहा था, पापा छुट्टी मिल गई है, मैं घर आ रही हूं। कुछ समय बाद ही उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कांस्टेबल के पिता करमवीर और बड़े भाई उपेंद्र ने हेमलता की हत्या का आरोप लगाया है। उपेंद्र ने बताया कि हेमलता वर्ष 2016 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी और घर की सबसे छोटी तथा लाड़ली थी। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हेमलता के घर में चचेरी बहन की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदार पहुंच चुके थे और मांगलिक गीत चल रहे थे। अचानक आई मौत की खबर ने समारोह को मातम में बदल दिया। स्थिति को देखते हुए शादी का कार्यक्रम गांव से हटाकर पास स्थित एक मैरिज होम में स्थानांतरित कर दिया गया है।