ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआगरा के व्यापारी विदेशी सामान का बहिष्कार करेंगे

आगरा के व्यापारी विदेशी सामान का बहिष्कार करेंगे

इस साल दशहरा और दीपावली पर विदेशी सामान का बहिष्कार किया जाएगा। शनिवार को आगरा व्यापार मंडल की बैठक में इस आशय का ऐलान किया गया। तय हुआ कि जल्द ही इस योजना को अमल में लाने को अभियान शुरू किया जाएगा।...

आगरा के व्यापारी विदेशी सामान का बहिष्कार करेंगे
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 22 Aug 2020 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

इस साल दशहरा और दीपावली पर विदेशी सामान का बहिष्कार किया जाएगा। शनिवार को आगरा व्यापार मंडल की बैठक में इस आशय का ऐलान किया गया। तय हुआ कि जल्द ही इस योजना को अमल में लाने को अभियान शुरू किया जाएगा। व्यापार मंडल पदाधिकारी शहर भर के बाजारों में घूम कर दुकानदारों से निवेदन करेंगे कि जो भी विदेशी सामान रखा है, उसे अभी बेच कर खत्म कर दें।

अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल की तरफ से स्थानीय स्तर पर लोकल को वोकल बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। स्वदेशी को आगे बढ़ाने के लिए सभी जुट गए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे विदेशी सामान का मोह त्यागें। स्वदेशी को अपनाने से शहर में रोजगार बढ़ेंगे। सभी को काम मिलेगा तो शहर में अपराध का ग्राफ कम होगा। विकास होगा तो देश की जीडीपी में योगदान बढ़ेगा।

उनके अनुसार यदि उपभोक्ता जागरूकता रखेंगे तो यह प्रयास जरूर सफल होगा। तर्क दिया कि जब विदेशी सामान के खरीदार ही नहीं मिलेंगे तो दुकानदार भी उनको मंगाना बंद कर देंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि यदि किसी ने दिवाली पर बिक्री के लिए विदेशी सामान का ऑर्डर लगा दिया है तो उसे तुरंत निरस्त करा दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें