रक्तदान शिविर में सहयोग करेंगे सराफा एसोसिएशन

रक्तदान शिविर में सहयोग करेंगे सराफा एसोसिएशन

संक्षेप:

Agra News - आगरा व्यापार मंडल की बैठक में, प्रमुख सराफा एसोसिएशन ने 31 अगस्त को रक्तदान शिविर के लिए सहयोग की घोषणा की। शिविर न केवल रक्त एकत्र करेगा, बल्कि रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सुरक्षा का संदेश भी देगा।...

Aug 03, 2025 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

पुराने शहर के बाजार में आगरा व्यापार मंडल के साथ बैठक में शहर के प्रमुख सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 31 अगस्त को प्रस्तावित रक्तदान शिविर के लिए पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की। वक्ताओं ने कहा जब सेवा भाव, सुरक्षा की चेतना और सामाजिक सहयोग एक मंच पर आ जाएं, तो एक अनोखी मिसाल बनती है। ऐसी ही अभिनव पहल, तृतीय विशाल रक्तदान शिविर, अब न केवल जीवनदायिनी रक्त की बूंदों का संकलन करेगा, बल्कि हर रक्तदाता को ब्रांडेड हेलमेट भेंट कर सुरक्षा का संदेश भी देगा। नितेश अग्रवाल ने कहा कि वे अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करेंगे और शिविर को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार, पंजीकरण और स्वयंसेवी सहयोग भी देंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि संस्था के लोग वालंटियर के रूप में शिविर में व्यवस्थाएं भी संभालने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। शिविर संयोजक राजीव गुप्ता ने बताया कि रक्तदान शिविर में सहभागिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा भी प्रारंभ कर दी गई है, जिससे इच्छुक लोग पहले से स्लॉट बुक कर सकें। इस अवसर पर राकेश बंसल, ब्रजमोहन रेपुरिया, योगेश रखवानी, दुष्यंत गर्ग, संजीव अग्रवाल रहे।