
तकनीक व नवाचार से फुटवियर के वैश्विक हब की दिशा में कदम बढ़ाएगा आगरा
संक्षेप: Agra News - आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर द्वारा ‘मीट एट आगरा-2025’ का आयोजन सात से नौ नवंबर को किया जाएगा। इस आयोजन में 250 से ज्यादा एग्जीबिटर्स और 25 हजार विजिटर्स आने की उम्मीद है। यह...
आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) द्वारा ‘मीट एट आगरा-2025’ का आयोजन सात से नौ नवंबर को ट्रेड सेंटर, सींगना में किया जाएगा। यह नई तकनीक, नवाचार और वैश्विक ट्रेंड के साथ आगरा को फुटवियर इंडस्ट्री का ग्लोबल हब बनाने की दिशा में अहम कदम होगा। इसमें 250 से ज्यादा एग्जीबिटर्स और 25 हजार से अधिक विजिटर्स के आने की उम्मीद है। एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि सात नवंबर को प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी मीट एट आगरा के 19वें संस्करण का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा- “भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में आगरा का जूता उद्योग अहम भूमिका निभा रहा है।

सरकार और उद्योग–संगठनों के प्रयासों से मौजूदा 26 बिलियन डॉलर के भारतीय फुटवियर बाज़ार को 2030 तक 47 बिलियन डॉलर तक बढ़ाया जा सकता है। यह वृद्धि मुख्य रूप से गैर–चमड़े के जूतों जैसे स्पोर्ट्स, रनिंगो, कैज़ुअल वियर और स्नीकर्स की बढ़ती मांग के बल पर संभव है।” श्री गुप्ता ने एफमेक के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन एएस राणा और पूरन डावर के योगदान को सराहा और कहा कि यह फेयर अब सिर्फ इंडस्ट्री को जोड़ने का नहीं, बल्कि उसे नई दिशा देने का मंच बन गया है। इस बार हमने इंडस्ट्री को और मजबूत बनाने के लिए रेटिंग और फैक्टरिंग से जुड़ी संस्थाओं को भी आमंत्रित किया है, ताकि हमारे कारोबारी साथियों को वित्तीय योजनाओं और अवसरों की बेहतर जानकारी मिल सके। आयोजन समिति के चेयरमैन कुलबीर सिंह ने कहा कि यह आयोजन अब वर्ल्ड फुटवियर कैलेंडर में शामिल हो चुका है और विभिन्न देशों के उद्योग जगत से जुड़े कारोबारी हर साल इसका इंतजार करते हैं। एफमेक उपाध्यक्ष राजीव वासन व राजेश सहगल, महासचिव प्रदीप वासन, सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर ललित अरोरा, इफ्कोमा के महासचिव दीपक मनचंदा, द शू फेक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा, विजय निझावन, रेनुका डंग, नकुल मनचंदा, अर्पित ग्रोवर, दिलीप रैना सहित कई उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




