आप्टा ने किया खाद्य सामग्री का वितरण

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन ने दिव्यांग छात्रों के लिए खाद्य सामग्री और कंबल वितरित किए। यह वितरण सूरकुटी व वृद्ध आश्रम में किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने शिक्षकों के सहयोग से...

आप्टा ने किया खाद्य सामग्री का वितरण

आगरा। आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन(आप्टा) की ओर से दिव्यांग छात्रों के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। संस्था की कृष्ण-सुदामा योजना के तहत रुनकता स्थित सूरकुटी व वृद्ध आश्रम में दिव्यांग बच्चों व वृद्धजनों को विभिन्न खाद्य पदार्थ और कंबलों का वितरण किया। संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि आप्टा के शिक्षक साथियों के साथ मिलकर बच्चों को खाद्य सामग्री और कंबल का वितरण किया। शिक्षकों की इस पहल को सभी ने खूब सराहा। इस अवसर पर मुकेश मिरचंदानी, अनिल रजवानी, पवन धनवानी, राजकुमार गुप्ता, पलाश अग्रवाल, विश्वदीप मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।