टीयर्स के विशेष बच्चों ने राष्ट्रीय ओलंपिक में जीता सिल्वर मेडल

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - टीयर्स आगरा के विशेष बच्चों ने गोटिया कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। प्रतियोगिता 6 से 10 अप्रैल तक ग्वालियर में आयोजित की गई थी। आगरा से गौरव और शशांक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश और आगरा का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

टीयर्स के विशेष बच्चों ने राष्ट्रीय ओलंपिक में जीता सिल्वर मेडल

टीयर्स आगरा के विशेष बच्चों ने शहर का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल बॉयज टीम ने गोटिया कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग स्टेडियम ग्वालियर में आयोजित की गई थी। जिसमें आगरा से प्रतिनिधित्व कर रहे टीयर्स बौद्धिक दिव्यांगजन संस्थान के गौरव और शशांक ने सिल्वर मेडल जीतकर उत्तर प्रदेश व आगरा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि अमित रत्नगर और भरत गुलानी सहित स्पेशल ओलंपिक्स भारत के प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

साथ ही उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक भारत के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे ने भी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान की निदेशक डॉ. रीता अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक में बच्चों को पदक प्राप्त करने पर खुशी जाहिर की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।