Agra News: कोटल महिंद्रा के पूर्व उप प्रबंधक पर गबन का मुकदमा
Agra News: आगरा के हरिपर्वत थाने में कोर्ट के आदेश पर कोटक महिंद्रा बैंक के पूर्व उप प्रबंधक रजत कुमार के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने वाहन ऋण की किश्तों के रूप में ग्राहकों से करीब 42 हजार रुपये नकद लिए, लेकिन बैंक खाते में जमा नहीं किए और फर्जी रसीदें दीं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी का बयान दर्ज करेगी।

Agra News: हरीपर्वत थाने में कोटक महिंद्रा बैंक के पूर्व उप प्रबंधक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर हरीपर्वत थाने में गबन का मुकदमा लिखा गया है। आरोप है कि वाहन ऋण की रकम ग्राहकों से लेने के बाद उन्होंने बैंक के खाते में जमा नहीं कराई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले बयान के लिए नोटिस दिया जाएगा। बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि पंकज कुमार ने मुकदमे के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। मुकदमे में रजत कुमार को नामजद किया गया है। मुकदमे के अनुसार बैंक प्रबंधन ने बेलनगंज निवासी रजत कुमार को अक्तूबर 2024 में वाहनों से बकाया ऋण वसूली को उप प्रबंधक पद पर नियुक्त किया गया था।
रजत ने नवंबर 2025 में त्याग पत्र दे दिया। ऋण खाताधारक ममता ने उनके खिलाफ बैंक में शिकायत की। आरोप लगाया कि उन्होंने ऋण की किश्त दी थी। बैंक ने शिकायत पर विभागीय जांच कराई। जिसमें सामने आया कि आरोपित रजत ने ऋण लेने वालों ने करीब 42 हजार रुपये नकद वसूले थे। उन्हें खाते में जमा नहीं कराया। ग्राहकों को बैंक की फर्जी रसीद दे दीं। इंस्पेक्टर हरीपर्वत कुलदीप सिंह तोमर ने बताया कि महज 42 हजार रुपये के गबन का मुकदमा है। आरोपित का भी बयान लेंगे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

