नगर निगम टीम ने रनिया नगर पंचायत का दौरा किया

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - आगरा नगर निगम की टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कानपुर देहात के रनिया नगर पंचायत का दौरा किया। टीम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। आगरा ने 2024 के सर्वेक्षण में 10वां स्थान हासिल किया था और स्वच्छ प्रॉमिसिंग सिटी का पुरस्कार भी मिला।

नगर निगम टीम ने रनिया नगर पंचायत का दौरा किया

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को मजबूत करने के लिए आगरा नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को रनिया नगर पंचायत कानपुर देहात का दौरा किया। यह निरीक्षण स्वच्छ जोड़ी शहर पहल के तहत हुआ। टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में आगरा नगर निगम ने देश में 10वां स्थान हासिल किया था। उसे स्वच्छ प्रॉमिसिंग सिटी का पुरस्कार भी मिला। इसी आधार पर आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने रनिया नगर पंचायत को आगरा से जोड़ा। टीम ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण, सफाई और डिजिटल मॉनिटरिंग की जानकारी दी। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, सुमित सिंह, अधिशासी अधिकारी मनीष राय और उनकी टीम मौजूद रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।