Agra News: लोहा कारोबार की दिक्कतों पर किया मंथन

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: शनिवार को आगरा लोहा व्यापार एसोसिएशन की साधारण सभा में अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने व्यापार की समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मंदी और नकदी संकट के कारण कई व्यापारी घाटे में हैं और कुछ ने अपने जीएसटी पंजीकरण सरेंडर कर दिए हैं। नई लोहामंडी की मांग फिर उठाई गई।

Agra News: लोहा कारोबार की दिक्कतों पर किया मंथन

Agra News: शनिवार को आगरा लोहा व्यापार एसोसिएशन की साधारण सभा का आयोजन पथौली स्थित रिसॉर्ट में किया गया। अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कारोबार की मुश्किलों को रखा। कहा कि मंदी एवं नकदी संकट के कारण व्यवसायी घाटे में आ गए हैं। कइयों ने नुकसान के कारण अपने जीएसटी पंजीकरण सरेंडर कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की जांच और कार्रवाई को लेकर भय का माहौल है। जांच के तौर तरीकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर कागजात तैयार कराए जा रहे हैं। हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाया जा रहा। बड़ी समस्या कीमतों में उतार-चढ़ाव है। उन्होंने कहा कि 25 साल से आगरा में नई लोहामंडी की मांग की जा रही है।

ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं। एक व्यवस्थित मंडी होने पर सुरक्षा, सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल, राकेश कुमार गोयन, नरेंद्र मंगल, अंजुल जैन, संजय गोयल, आशीष अग्रवाल, मोहित गोयल, सिद्धार्थ जैन, विपुल जैन रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: लोहा कारोबार की दिक्कतों पर किया मंथन