सीएस स्टूडेंट्स ने बैडमिंटन, क्रिकेट, कबड्डी में दिखाए हाथ
Agra News - द इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की आगरा शाखा ने सीएस छात्रों के लिए खेल दिवस का आयोजन किया। इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के तनाव से मुक्त करना और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। बैडमिंटन, क्रिकेट, कबड्डी और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया।

द इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की आगरा शाखा द्वारा आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सीएस छात्रों के लिए रविवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया। उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के तनाव और व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर शारीरिक स्वास्थ्य और सकारात्मकता को बढ़ावा देना था। सुबह शुरुआत बैडमिंटन प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सीएस छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा 100 मीटर रेस, क्रिकेट, कबड्डी और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं ने भी सभी प्रतिभागियों में ऊर्जा का संचार किया। मुख्य अतिथि आयरमैन रिदम गर्ग सहित आगरा चैप्टर के चेयरमैन सीएस अनुज अशोक, कार्यक्रम समन्वयक सीएस तरुण रावत, सीएस रितिका, सीएस अनुप्रिया, सीएस राहुल एवं सीएस अंकुर ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।
चेयरमैन अनुज अशोक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि सीएस छात्रों के बीच नेटवर्किंग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करना था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


