जीआरपी ने तीन चोर पकड़े, पांच मोबाइल बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - जीआरपी आगरा कैंट ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान और मोबाइल चुरा रहे थे। इनसे चार एंड्रायड मोबाइल और एक आईफोन बरामद हुआ। आरोपी लंबे समय से इस गतिविधि में संलिप्त थे। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जीआरपी ने तीन चोर पकड़े, पांच मोबाइल बरामद

जीआरपी आगरा कैंट ने स्टेशनों व ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान व मोबाइल चुराने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि बुधवार को चेकिंग के दौरान वारदात की फिराक में स्टेशन पर खड़े तीन युवकों को पकड़ा गया। उनके पास से चोरी के चार एंड्रायड मोबाइल फोन व एक आईफोन मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दिनेश पुत्र प्रकाश, जितेन्द्र पुत्र जौहरी लाल निवासीगण मुरैना व हैदर पुत्र खचेरू निवासी सुल्तानपुरा थाना सदर बताए। तीनों ने बताया कि वह लंबे समय से ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्रियों के सामान व मोबाइल फोन चोरी कर रहे हैं।

जीआरपी ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।