Agra News: लावारिस किशोर को परिजन से मिलाया

हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News: आगरा फोर्ट स्टेशन पर गश्त और जांच के दौरान जीआरपी पुलिस को प्लेटफॉर्म 2/3 पर बरेली का 15 वर्षीय किशोर अकेला, घबराया हुआ और रोता मिला। पूछताछ में उसने अपना पता बताया। पुलिस ने मोबाइल फोन से उसके परिजनों को सूचना दी। पहचान पत्र और जरूरी साक्ष्यों का मिलान करने के बाद किशोर को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Agra News: लावारिस किशोर को परिजन से मिलाया

Agra News: आगरा फोर्ट स्टेशन पर बरेली निवासी 15 वर्षीय नाबालिग को थाना जीआरपी आगरा फोर्ट पुलिस टीम ने परिजनों से मिलाया। इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि स्टेशन पर गश्त व चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म 2/3 पर 15 वर्षीय किशोर अकेला, घबराया हुआ और रोता हुआ मिला। आसपास पूछताछ पर जब बच्चे के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिसकर्मी उसे थाने ले आए। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम बताते हुए निवासी थाना विभरी चैनपूर जनपद बरेली बताया। पुलिस टीम ने मोबाइल फोन से बच्चे के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहचान पत्र व यथोचित साक्ष्यों का मिलान कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: लावारिस किशोर को परिजन से मिलाया