Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAgra District Panchayat Approves 59 Crore Budget for Rural Development 2026-27
विकसित गांव-विकसित देश के संकल्प के साथ 59 करोड़ का बजट पास

विकसित गांव-विकसित देश के संकल्प के साथ 59 करोड़ का बजट पास

संक्षेप:

Agra News - जिला पंचायत आगरा ने 2026-27 के लिए 59 करोड़ रुपये का बजट पारित किया। यह बजट गांवों, किसानों, गरीबों और युवाओं के विकास पर केंद्रित है। इसमें मिनी स्टेडियम, चिल्ड्रन पार्क, स्वच्छता, और आधारभूत सुविधाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं। स्मार्ट विलेज योजना के तहत हर ब्लॉक में एक स्मार्ट गांव विकसित किया जाएगा।

Jan 12, 2026 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत आगरा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित किया। सोमवार को जिपं कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अपर मुख्य अधिकारी उमेश चन्द्र सहित जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बजट पारित होने के बाद डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि अन्त्योदय की भावना के अनुरूप गांव, किसान, गरीब, महिलाएं और युवाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए यह बजट तैयार किया गया है। विकसित गांव-विकसित देश के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बजट में ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु तीन करोड़ रुपये और ग्राम पंचायत स्तर पर चिल्ड्रन पार्क के लिए चार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सार्वजनिक शौचालय, नाली निर्माण और जलाशयों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। ग्रामीण आवागमन को बेहतर बनाने के लिए सड़कों के निर्माण, मरम्मत, आरसीसी खड़ंजा एवं इंटरलॉकिंग कार्यों हेतु बड़ी धनराशि स्वीकृत की गई है। स्मार्ट विलेज योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक में एक स्मार्ट गांव विकसित किया जाएगा। पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बटेश्वर मेला ताज महोत्सव की तर्ज पर आयोजित होगा। इसके साथ ही जिला पंचायत की आय बढ़ाने, हरित वातावरण, आपदा राहत और कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।