Agra News: चोरी के मोबाइल संग शातिर दबोचा
हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News: आगरा कैंट जीआरपी ने स्टेशन पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे विश्वेन्द्र सिंह नरवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, भागने की कोशिश करने पर जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 15 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन मिला, जिसे उसने आगरा कैंट स्टेशन से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ 2025 में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है।

Agra News: आगरा कैंट जीआरपी ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि बुधवार को स्टेशन पर चेकिंग में एक संदिग्ध युवक घूमता मिला। टीम के टोकने पर भागने लगा। जवानों ने दौड़ उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 15 हजार का मोबाइल फोन मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद फोन उसने आगरा कैंट स्टेशन पर चुराया था। आरोपी ने अपना नाम विश्वेन्द्र सिंह नरवार पुत्र प्रीतम सिंह नरवार निवासी कंचन विहार दहतौरा मोड़, थाना जगदीशपुरा बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर 2025 में भी चोरी का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

