Agra News: दोस्त ने दिया दगा, लगाया 62 लाख रुपये का चूना

हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News: आगरा के बेलनगंज निवासी कारोबारी शुभम सिंह ने अपने पुराने दोस्त दुर्गेश शर्मा पर 62 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शुभम के अनुसार, उन्होंने पहले व्यापारिक उधार दिया और बाद में चेक बाउंस मामले में जमानत के लिए मदद की। रुपये मांगने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Agra News: दोस्त ने दिया दगा, लगाया 62 लाख रुपये का चूना

Agra News: बुरे वक्त में कारोबारी ने जिस दोस्त की मदद की उसने ही कारोबारी को 62 लाख रुपये का चूना लगा दिया। बेलनगंज निवासी शुभम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने इस संबंध में डीसीपी सिटी को प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया था कि थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पुलिस ने मुकदमे के बाद साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है। शुभम सिंह ने पुलिस को बताया कि 2016 से दुर्गेश शर्मा से उनका व्यापारिक लेनदेन चल रहा था। दोनों परिवार के बीच अच्छे संबंध थे। कभी ऐसा नहीं लगा कि दुर्गेश की नीयत में खोट आ सकता है। धीरे-धीरे दुर्गेश पर 47 लाख रुपये की उधारी हो गई।

तगादा करने पर उसने बहाना बनाया। बताया कि कुछ परेशान है। उन्होंने भी ज्यादा दबाव नहीं डाला। इसी दौरान दुर्गेश चेक बाउंस के एक मामले में फंस गया। उसे 15 लाख रुपये की जरूरत थी। आरोप है कि उसने रो-रोकर उनसे मदद मांगी। उन्होंने अपने पिता के कहने पर दुर्गेश की मदद कर दी। अपनी केनरा बैंक की 1.60 लाख रुपये की एफडी लगाकर उसकी जमानत भी कराई। जमानत के बाद दुर्गेश बदल गया। रुपये देना तो दूर की बात अब तो सीधे मुंह बात तक नहीं करता है। तगादा करने पर गालियां देने लगा। जातिसूचक शब्द कहे। जान से मारने की धमकी दी। रकम डूबने के सदमे में उसके पिता का निधन तक हो गया। आरोप है कि 20 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11 बजे सूर्य नगर पीएनबी बैंक तिराहे पर जब शुभम ने दुर्गेश से अपने बकाये रुपये मांगे, तो वह आगबबूला हो गया। आरोपी ने सार्वजनिक रूप से गालियां दीं, जातिसूचक शब्द कहे, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर झूठे केस में फंसाने की चेतावनी दी। पुलिस ने इसी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला व्यापारिक लेन-देन का है। जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप की जांच चल रही है। अमानत में खयानत के आरोप में साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट पेश की जाएगी। आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: दोस्त ने दिया दगा, लगाया 62 लाख रुपये का चूना