अग्निवीर रैली भर्ती में युवाओं ने दिखाया दमखम
Agra News - एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली के तहत झांसी, ललितपुर और जालौन के छह सौ युवाओं ने जनरल ड्यूटी (जीडी) पद के लिए दौड़ लगाई। सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए बुलाया गया है। भर्ती रैली एक अप्रैल से 19 अप्रैल तक चल रही है, जिसमें सैकड़ों युवा भाग ले रहे हैं।

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली के तहत रविवार को झांसी, ललितपुर और जालौन के छह सौ युवाओं ने जनरल ड्यूटी (जीडी) पद के लिए दौड़ लगाई। सफल अभ्यर्थियों को सोमवार को मेडिकल के लिए बुलाया गया है। एक अप्रैल से 19 अप्रैल तक चल रही भर्ती रैली में सैकड़ों युवा भाग ले रहे हैं। जीडी पद के लिए अभ्यर्थी शनिवार शाम से ही जुटने लगे थे। देर रात दस्तावेज परीक्षण के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। सेना भर्ती कार्यालय ने आठ सौ युवाओं को बुलाया था, जिनमें से छह सौ ने उपस्थिति दर्ज कराई।सुबह करीब पांच बजे समूहवार दौड़ शुरू हुई।
इसके बाद जंप, बैलेंसिंग और बीम समेत अन्य शारीरिक परीक्षण हुए। भर्ती अधिकारी कर्नल विक्की शर्मा ने बताया कि युवाओं में अग्निवीर बनने का जुनून साफ दिखाई दे रहा है। खराब मौसम के बावजूद उनके उत्साह में कमी नहीं आई। उन्होंने बताया कि सोमवार को जीडी पद के लिए इटावा और एटा के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। देर रात से उन्हें भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


